• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 286 चालान, वाहनों से हटाई गई काली फिल्म

ByTen News One Desk

Sep 25, 2025
181 Views

कन्नौज में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 286 चालान, वाहनों से हटाई गई काली फिल्म



टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेयी के नेतृत्व में बुधवार को जनपद कन्नौज में विशेष यातायात अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने, हूटर और गलत नंबर प्लेट का प्रयोग करने, जातिसूचक शब्द लिखवाने तथा स्टंट करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल 286 चालान किए गए और कई गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई गई।

साथ ही पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!