• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस ने दस दिन बाद दर्ज की बाइक चोरी की रिपोर्ट

ByTen News One Desk

Mar 24, 2025
239 Views

पुलिस ने दस दिन बाद दर्ज की बाइक चोरी की रिपोर्ट



टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर पुलिस ने दस दिन बाद दर्ज की बाइक चोरी की नवीन सब्जी मंडी में सब्जी बिक्री करने आए युवक की बाइक चोरी हो जाने की पुलिस ने दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बता दें कि गांव हरनोखा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र प्यारे लाल बीती 10 मार्च को सब्जी लेकर तिलहर नवीन मंडी पहुंचे थे। बकौल सर्वेश उसने मंडी में भैया लाल की आढत के पीछे अन्य खड़ी बाईकों के बीच अपनी स्पलेंडर बाइक संख्या यूपी 27 एएस 0575 खड़ी करके लॉक लगा दिया।

आधा घंटे बाद जब वह जाने लगा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। पुलिस ने घटना के दस दिन बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *