• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छठ पर्व की तैयारी: वित्त मंत्री ने किया घाटों का निरीक्षण, भैंसों के प्रवेश पर प्रतिबंध

ByTen News One Desk

Oct 26, 2025
168 Views

छठ पर्व की तैयारी: वित्त मंत्री ने किया घाटों का निरीक्षण, भैंसों के प्रवेश पर प्रतिबंध



टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@ शाहजहांपुर


आगामी छठ पूजा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने खन्नौत नदी के लोदीपुर घाट और गर्रा नदी के गर्रा घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र एवं अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की संख्या, सुरक्षा और साफ-सफाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सभी से यह भी कहा कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्ण ढंग से मनाया जाए।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2025 को खन्नौत नदी के लोदीपुर और गर्रा नदी के गर्रा घाट पर भैंसों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने घाटों पर मजबूत बैरिकेटिंग, पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक आपातकालीन प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर पानी अधिक है, वहां विशेष सुरक्षा उपाय अपनाए जाएँ।

इस तरह प्रशासन ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!