उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

अपर मुख्य सचिव और वित्त मंत्री ने हनुमतधाम का किया निरीक्षण, पुस्तकालय और शहीद संग्रहालय की सराहना

By Ten News One Desk

Published on:

95 Views

अपर मुख्य सचिव और वित्त मंत्री ने हनुमतधाम का किया निरीक्षण, पुस्तकालय और शहीद संग्रहालय की सराहना

टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री अमित कुमार घोष और जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को हनुमतधाम का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया।

मा० मंत्री और अपर मुख्य सचिव ने धाम के गर्भगृह में श्रद्धा भावपूर्वक दर्शन किए। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने धाम परिसर में परिक्रमा कर इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने इस दौरान धाम में संचालित विभिन्न गतिविधियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ब्राह्मणीय और सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन करने के बाद, दोनों अधिकारियों ने धाम परिसर स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। वहां अध्ययनरत बच्चों से संवाद स्थापित कर उन्होंने उनकी पढ़ाई और पुस्तकालय के उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के महत्व पर प्रेरित किया।

हनुमतधाम भ्रमण के पश्चात मंत्री, अपर मुख्य सचिव और जिलाधिकारी ने शहीद संग्रहालय का भी दौरा किया। जिलाधिकारी से संग्रहालय में संरक्षित स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी लेते हुए दोनों अधिकारियों ने इसे जिले की गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंत्री और अपर मुख्य सचिव ने हनुमतधाम के धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक पहलुओं की सराहना की और आवश्यक सुधार व व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment