• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: ‘सुलह’ के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप

ByTen News One Desk

Dec 18, 2025
105 Views

रायबरेली: ‘सुलह’ के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप



टेन न्यूज़ !! १८ दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट – वसीम खान ब्यूरो, स्थान: रायबरेली/आजाद नगर! रायबरेली में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहाँ शहर कोतवाली के आजाद नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगा है। मृतका आफरीन कोशांबी की रहने वाली थी।

परिजनों का आरोप है कि आफरीन और उसके पति उस्मान के बीच 2022 से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। अभी महज 15 दिन पहले ही पुलिस और न्यायालय के माध्यम से सुलह-समझौता कराकर उसे वापस उसकी ससुराल भेजा गया था। लेकिन मायके वालों का कहना है कि यह सुलह उनकी बेटी के लिए जानलेवा साबित हुई।

मृतका के पिता मो. मकबूल और मां शहजादी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 5 दिसंबर 2025 की देर रात पति उस्मान, ससुर माशूक, सास नजमा और ननद-देवर ने कथित तौर पर आफरीन पर पेट्रोल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने आफरीन के जलने की खबर उनसे 6 दिन तक छिपाए रखी और 11 दिसंबर को गुमराह करते हुए बताया कि हल्की चोट आई है।
जब परिजन लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तो बेटी की हालत देखकर दंग रह गए।

16 दिसंबर को इलाज के दौरान आफरीन की मौत हो गई। इस मामले में घर के ही एक मासूम बच्चे राशिद का बयान भी सामने आया है, जिसने घटना के बारे में अहम जानकारी दी है। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

बाइट
* मो. मकबूल (मृतका के पिता – आरोप लगाते हुए)
* शहजादी (मृतका की मां)
* राशिद (मासूम बच्चा – चश्मदीद गवाह के तौर पर)
* मृतका की बहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!