• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चोरों के गैंग का पर्दाफाश

ByTen News One Desk

Mar 18, 2025
236 Views

रायबरेली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चोरों के गैंग का पर्दाफाश



टेन न्यूज़ !! १८ मार्च २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जिसके निशाने पर होती थी ट्रैक्टर ट्रॉली। गैंग के सदस्य बाइक पर घूम घूम कर पहले ट्रैक्टर से निकाल कर खड़ी की गई ट्रॉली को चिन्हित करते हैं। इसके बाद रात में ट्रैक्टर लाकर उसमें अटैच कर फराह हो जाते थे। सलोन पुलिस को जानकारी मिली थी कि उनके इलाके से दो ट्रॉली गायब हुई हैं।

पुलिस ट्रॉली मालिकों से तहरीर प्राप्त कर इसकी तलाश में जुटी थी तभी मालूम हुआ कि प्रतापगढ़ ज़िले के कुछ शातिर चोर यहां के हिस्ट्रीशीटर से मिलकर इस घटना को अंजाम दे रहे हैं। इंस्पेक्टर सलोन जेपी सिंह की टीमे एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में लगीं तो यह शातिर गैंग हत्थे चढ़ गया।

गैंग के चार सदस्यों में से तीन प्रतापगढ़ के हैं और एक रायबरेली ज़िले का ही निवासी है। इन चारों ने सलोन इलाके से दो ट्रोलियां चोरी की थीं जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी की दो बाइक और एक ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!