कन्नौज में रोटावेटर से कटकर किसान की दर्दनाक मौत, चालक फरार पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न
---Advertisement---

बारिश और तेज हवाओं से गन्ना-बाजरा की फसल चौपट, किसानों को भारी नुकसान

By Ten News One Desk

Published on:

163 Views

बारिश और तेज हवाओं से गन्ना-बाजरा की फसल चौपट, किसानों को भारी नुकसान

टेन न्यूज़ !! ०३ अक्टूबर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

जनपद में दो दिनों से हो रही बरसात और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सबसे ज्यादा असर गन्ना और बाजरे की फसलों पर पड़ा है, जबकि सरसों की बोआई भी प्रभावित हुई है। खेतों में गिरी फसलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं।

बुधवार को मौसम साफ होने के बाद किसान खेतों में फसलों की स्थिति देखने पहुंचे। जगह-जगह गिरे हुए गन्ने और बाजरे की फसल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। जनपद के अयाना क्षेत्र के किसान रहीश, ऐमा सेंगनपुर : “तीन बीघा खेत में गन्ना बोया था। फसल तैयार हो चुकी थी और शरद पूर्णिमा के बाद कटाई की तैयारी थी। मगर बारिश और हवा से गन्ना गिर गया। करीब 40 फीसदी नुकसान हो गया है।

धीरेंद्र उर्फ तालू, सेंगनपुर : “दो बीघे में बाजरा बोया था। इस बार फसल पिछले साल से कहीं बेहतर थी, लेकिन मौसम की मार ने इसे नुकसान पहुंचाया। करीब 30 फीसदी फसल खराब हो गई है। बरसात और हवा से जहां खड़ी फसलों को नुकसान हुआ, वहीं खेतों में हो रही सरसों की बुआई भी बाधित हुई है।

किसानों का कहना है कि नमी और गिर चुकी फसलों से उत्पादन प्रभावित होने की पूरी आशंका है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए ताकि उनकी लागत की भरपाई हो सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment