• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर चीनी मिल कर्मचारियों के अनशन को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ का समर्थन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

ByTen News One Desk

Sep 5, 2025
207 Views

तिलहर चीनी मिल कर्मचारियों के अनशन को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ का समर्थन, 24 घंटे का अल्टीमेटम



टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।


पिछले तीन दिनों से तिलहर चीनी मिल के कैज़ुअल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अब तक न तो किसी नेता ने और न ही किसी अधिकारी ने उनकी सुध ली है। कर्मचारियों का आरोप है कि वे मात्र ₹265 की दिहाड़ी पर वर्षों से काम कर रहे हैं और जब उन्होंने अपने हक की आवाज़ उठाई तो मिल प्रबंधन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

कर्मचारियों के दर्द को सुनने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेश अवस्थी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कश्यप अनशन स्थल पर पहुंचे। संगठन ने न केवल कर्मचारियों को समर्थन दिया बल्कि उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का वादा किया।

राजेश अवस्थी ने कहा कि यह तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता कर समाधान नहीं किया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि आंदोलन की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन, पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। संगठन ने तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन, ज्ञापन और चक्का जाम जैसे कार्यक्रमों की तैयारी का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!