• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंडी समिति में ट्रैक्टर ट्रालियों पर यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए रिफ्लेक्टर।

ByTen News One Desk

Jun 14, 2024
185 Views

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंडी समिति में ट्रैक्टर ट्रालियों पर यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए रिफ्लेक्टर



टेन न्यूज।। 14 जून 2024 ।। प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा मंडी समिति में मक्का लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रालियों में बड़े पैमाने पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

ट्रैक्टर ट्राली में रेट्रो रिफ्लेक्टर नहीं होता। जिस कारण अंधेरे में पीछे से आने वाले वाहन ट्रैक्टर ट्रालियों से अधिकतर टकरा जाते हैं। जिससे कभी-कभी बहुत खतरनाक सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

ट्रैक्टर ट्रालियों के अधिक आवागमन से शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे आम जनमानस को ऐसी भीषण गर्मी में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके लिए यातायात पुलिस कन्नौज द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों का डायवर्जन किया गया है।

गुरसहायगंज की तरफ से आने वाली ट्रैक्टर ट्रालियां पाल चौराहे की तरफ से होते हुए पूर्वी बाईपास होकर मंडी समिति पहुंचेंगी।

तिर्वा और ठठिया की तरफ से आने वाली ट्रैक्टर ट्रालियां पाल चौराहे से मंडी समिति की तरफ डायवर्ट की जाएगी, जो पूर्वी बाईपास होकर मंडी समिति पहुंचेंगी।

जिससे पुराने जीटी रोड सरायमीरा क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से आम जनमानस को राहत मिलेगी। प्रभारी द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों के चालको एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।

तथा अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों में पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!