• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

क्षेत्रीय विधायक ने जन सेवा अस्पताल एवँ ट्रामा सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन

ByTen News One Desk

Jul 15, 2024
397 Views

क्षेत्रीय विधायक ने जन सेवा अस्पताल एवँ ट्रामा सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन



टेन न्यूज़ !! १५ जुलाई २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ0 वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस ने रविवार को लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित जन सेवा अस्पताल एवँ ट्रामा सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन।

उद्घाटन से पूर्व जन सेवा अस्पताल एवँ ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर सगीर खान (डभौरा वाले) ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ0वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस का माल्यापर्ण एवँ बुके भेट कर जोरदार स्वागत किया।

विधायक डॉ0वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने अपने सम्बोधन में कहा है कि कटरा नगर में जन सेवा अस्पताल एवँ ट्रामा सेंटर खुलने नगर व ग्रामीण क्षेत्र वासियो को बहुत राहत मिलेगी। अब किसी छोटी या बड़ी परेशानी में डॉक्टर की तलाश के लिए शाहजहांपुर या बरेली के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।

डायरेक्टर सगीर खान ने कहा कि अस्पताल में सभी प्रकार के रोगों के डाक्टरों का पैनल है और मरीजों का  शाहजहांपुर या बरेली के इलाज में खर्च होने वाले धन से यहाँ किफायती धन खर्च होगा !


इस दौरान विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस. सगीर खान डभौरा वाले. डॉक्टर अनीश बेग. आरिश खान,अयूब अंसारी . पूर्व चेरमेंन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर फैजान खान, डॉ इरफान खान, डॉक्टर फईम खान, डॉ नासिर,. डॉ ताजुद्दीन. पप्पू अंसारी फ्रूट, मुन्ना कॉलोनी, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!