• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jun 27, 2025
317 Views

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न



टेन न्यूज़ !! २७ जून २०२५ !! डीपी सिंह, डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि विकासखंड पुवायां, बण्डा, सिंधौली एवं खुटार में एक-एक बृहद गौशालाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए अस्थायी गौशालाओं का निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ किया जाए।

उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि प्रत्येक न्याय पंचायत में एक-एक अस्थायी गौशाला का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गौशाला निर्माण हेतु एक-एक एकड़ भूमि चिन्हित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बरसात के मौसम में होने वाली पशु बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि समय से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने जन सहभागिता के अंतर्गत दिए गए गोवंशों के सत्यापन को गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि यदि फर्जी सत्यापन की शिकायत मिली तो संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी पुवायां सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!