दोस्ती में दरार बनी जानलेवा: किशोर को संदिग्ध परिस्तिथियों में लगी गोली, हालत गंभीर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आज दूसरे दिन हुआ समापन, दोनों देशों के कलाकारों ने प्रस्तुत किए कई रंगारंग कार्यक्रम वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र सिंह का जनता के नाम संदेश हमीरपुर ब्रेकिंग: प्राथमिक विद्यालय बना जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल
---Advertisement---

दोस्ती में दरार बनी जानलेवा: किशोर को संदिग्ध परिस्तिथियों में लगी गोली, हालत गंभीर

By Ten News One Desk

Published on:

1 Views

दोस्ती में दरार बनी जानलेवा: किशोर को संदिग्ध परिस्तिथियों में लगी गोली, हालत गंभीर

टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब गहरी दोस्ती का रिश्ता अचानक खूनी वारदात में बदल गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप ले लिया कि एक किशोर पर अपने ही दोस्त को गोली मार देने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मोहल्ला नादिरशाह खां निवासी नाज़िम खां का 16 वर्षीय पुत्र अरहान खां, मोहल्ला कहरान बजरिया निवासी सुरेंद्र जायसवाल के घर गया था। सुरेंद्र जायसवाल का 17 वर्षीय पुत्र नैतिक जायसवाल और अरहान आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जाते हैं। परिजनों के अनुसार अरहान, नैतिक को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर मोहल्ला नादिरशाह की ओर ले गया।

बताया जा रहा है कि काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास अचानक नैतिक जायसवाल को गोली मार दी गई। गोली लगते ही घायल नैतिक किसी तरह बाजार तक पहुंचा और हरि अग्रवाल की दुकान के सामने गिर पड़ा। सरेआम हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घायल किशोर को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही तिलहर क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, तिलहर थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल और कटरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी गहन जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कस्बे के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दोस्ती के रिश्ते में आई यह दरार अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment