नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

27 Views

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य मेले में 1750 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श

टेन न्यूज़ ii 20 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

भारत विकास परिषद एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रायबरेली शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल परिसर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य मेले में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा 1750 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव प्रदान किए गए। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी, रायबरेली अमृता सिंह द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद, रायबरेली के अध्यक्ष एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे।

अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वेद भास्कर, डॉ. दामिनी वर्मा, डॉ. एम. एस. आलम, डॉ. चिरायता बासु, डॉ. आसना जेहरा नक़वी एवं डॉ. प्रगति गोगिया के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मेडिकल टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों एवं जरूरतमंदों का परीक्षण किया।

स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन में आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक एवं कम्युनिटी प्रमुख अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था में शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य और पवन श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही।

इस अवसर पर परिषद की ओर से डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, राकेश कक्कड़, नवल किशोर बाजपेई, उमेश अग्रवाल, डॉ. अमिता खुबेले, सुरेश चंद्र शुक्ला गजानन खुबेले, विभा श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलमा श्रीवास्तव, सचिव अजय त्रिवेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र शर्मा, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment