• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में सड़क हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, बरेली रेफर

ByTen News One Desk

Oct 26, 2025
225 Views

मीरानपुर कटरा में सड़क हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, बरेली रेफर



टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा–जलालाबाद रोड पर शनिवार दोपहर एक एंबुलेंस और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को बरेली छोड़कर लौट रही थी।

इसी दौरान छकड़ापुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक सवार निसार मोहम्मद व मिजाज मोहम्मद निवासी जौरा भूड़, थाना मदनापुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मीरानपुर कटरा भेजा, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बरेली रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है, घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!