उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

ग्राम मलूकापुर में आपसी विवाद में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

By Ten News One Desk

Published on:

95 Views

ग्राम मलूकापुर में आपसी विवाद में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२५ !! पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकापुर में शनिवार की शाम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही इंद्रजीत ने कथित रूप से नशे की हालत में उनसे गाली-गलौज कर दी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में विवाद तीखा हो गया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट के दौरान शिवम और उसकी बहन नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment