• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भव्यता से मनाया जाएगा रुद्रपुर गुरुकुल महोत्सव- वेदाचार्य

ByTen News One Desk

Sep 28, 2025
128 Views

भव्यता से मनाया जाएगा रुद्रपुर गुरुकुल महोत्सव- वेदाचार्य



मंत्री कपिल अग्रवाल समेत पधारेंगे वैदिक विद्वान व अतिथि गण


टेन न्यूज।। 28 सितम्बर 2025 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर के रुद्रपुर ग्राम स्थित श्री कन्या गुरुकुल का वार्षिक महोत्सव 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भव्य रूप से मनाया जाएगा । महोत्सव में पवित्र सामवेद महायज्ञ का विशेष आयोजन किया जाएगा ।

यह जानकारी गुरुकुल प्राचार्या अंजली ने जानकारी देते हुए बताया महोत्सव की शुरुआत गुरुकुल कुलपति विजेंद्र नाथ गुपा के सानिध्य में 30 सितम्बर को तिलहर नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाल कर की जाएगी ।

1 , 2 व 3 अक्टूबर में बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पत्रकार सम्मान समारोह , गौ रक्षक सम्मान समारोह , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन सम्मान समारोह , मैजिक शो , शिव कालीन युद्ध प्रदर्शन व बच्चो के लिए झूले आदि का प्रदर्शन भी होगा ।

गुरुकुल के वरिष्ट आचार्य आर्येन्द्र कुमार वेदाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वैदिक गोष्ठी व सत्संग कार्यक्रम दर्शनीय होंगे ।

कार्यक्रम में अनेक वैदिक विद्वानो के साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल , सर्वेश पाठक के अलावा बरेली माहौर वैश्य सभा महानगर अध्यक्ष जय नारायण गुप्ता व जनपद के विशिष्ट राजनेता और अथिति गण पधार रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!