• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यूपी मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट संघ पीलीभीत शपथ समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे हुए सम्मिलित

ByTen News One Desk

Sep 28, 2025
204 Views

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यूपी मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट संघ पीलीभीत शपथ समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे हुए सम्मिलित



टेन न्यूज।। 28 सितंबर 2025 ।। रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत।।


पीलीभीत मुख्य अतिथि रूप में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट संघ जनपद पीलीभीत के आज शपथ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

उक्त संघ का चुनाव 24 अगस्त को कराया जा चुका है जिसमें अध्यक्ष छेदा लाल वेतन लिपिक, शोभित सक्सेना जिला मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार सक्सेना, संगठन मंत्री अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष प्रियांशु पांडे, संप्रेक्षक शशिवाला एवं सांस्कृतिक क्रीडा विवेक कुमार शर्मा पद पर नामित है।

जिलाधिकारी ने संघ के नामित पदाधिकारी को अपने पद के कर्तव्यों/दायित्व का पालन करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु सभी को शपथ दिलाई एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को जनपद की पहचान बांसुरी भेंट की।इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य उपस्थित रहे।
पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!