• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम की अध्यक्षता में जलालाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

ByTen News One Desk

Apr 5, 2025
338 Views

डीएम की अध्यक्षता में जलालाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन



जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि होना आवश्यकः जिलाधिकारी


टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ जलालाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों में अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि होना आवश्यक है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने तथा सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 02, राजस्व 13, पूर्ति 01, समाज कल्याण 01, चिकित्सा 05, विकास 03, नगर पालिका 02 एवं दिव्यांगजन 01 कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष 23 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को सुनने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण करें। शिकायत निस्तारण में प्रदेश में जनपद का प्रथम स्थान आने पर तथा तहसील जलालाबाद प्रदेश में तृतीय स्थान पर आने पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरीके से अच्छे से कार्य करके जनपद को प्रथम स्थान पर रखना है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालाबाद दुर्गेश यादव, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, तहसीलदार जलालाबाद पैगाम हैदर सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!