• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसडीएम और पूर्व विधायक ने कृषक आश्रितों को चेक वितरित किए

ByTen News One Desk

Jun 17, 2025
143 Views

एसडीएम और पूर्व विधायक ने कृषक आश्रितों को चेक वितरित किए



टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२५ !! रिपोर्ट:- अमुक सक्सेना@पप्पू अंसारी, तिलहर/शाहजहांपुर


जनपद शाहजहाँपुर के तिलहर विकासखंड परिसर सभागार में सोमवार को कृषक दुर्घटना योजना के तहत कृषक आश्रितों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा योजना के अंतर्गत उन किसानों के आश्रितों को राहत देने का काम किया गया है जिन्हें आर्थिक संकट का सहायता सामना करना पड़ रहा था।

कार्यक्रम में एसडीएम रविंद्र कुमार, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार मनु माथुर तथा पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने उपस्थित आश्रितों को पांच लाख रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए हैं।

कार्यक्रम में सहायता राशि के लिए योजना अनुसार चिन्हित किए गए 26 लाभार्थियों में उपस्थित 20 ग्रामीण नागरिकों को सहायता राशि के चेक दिए गए।

एसडीम रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन प्रशासन और मुख्यमंत्री के निर्देशन में योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए लोगों को सहायता राशि दी गई है।

टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!