तिलहर तहसील में रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई तिलहर के बेटे अर्जुन सिंह का UPPSC में चयन, 74वीं रैंक के साथ बने नर्सिंग ऑफिसर, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र तिलहर में भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल नूरानी जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक की गई अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ खेलते समय आग में गिरी मासूम झुलसी
---Advertisement---

तिलहर तहसील में रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई

By Ten News One Desk

Published on:

15 Views

तिलहर तहसील में रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई

टेन न्यूज़ ii 23 मार्च 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क, पप्पू अंसारी, शाहजहाँपुर
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पूरन लाल पुत्र स्वर्गीय ताराचन्द्र, निवासी ग्राम फैलम तहसील आंवला, जनपद बरेली, वर्तमान में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय शाहजहाँपुर में ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक के पद पर तैनात था। वह इन दिनों शाहजहाँपुर के सुभाषनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पुवायां थाना क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में आरोपी अधिकारी 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संगठन की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।

सोमवार दोपहर करीब 1:20 बजे तिलहर तहसील के मुख्य द्वार के पास ट्रैप टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कटरा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संगठन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!