• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नूरानी जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक की गई अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ

ByTen News One Desk

Mar 22, 2026
22 Views

नूरानी जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक की गई अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ


टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के कस्बा बाबरपुर की नूरानी जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा,

मस्जिद के हाफिज शिफ्टेन रजा ने बताया कि वर्ष 2026 में यह एक विशेष धार्मिक संयोग है, जब अलविदा जुमे की नमाज दो बार अदा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए खास महत्व रखता है। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश भी दिया। चांद दिखाई देने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई, अलविदा जुमे की नमाज के लिए बाबरपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नूरानी जामा मस्जिद पहुंचे और सामूहिक रूप से इस अहम नमाज को सादगी के साथ अदा किया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!