दिल्ली के राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान लेंगी भाग पैर फिसलने से नहर में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने तीसरे दिन बरामद किया शव अवैध असलहों के साथ दो युवक पकड़े गए, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा प्यार के लिए आईमन बनी ‘कृतिका’, मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी रायबरेली के शहीद प्रदीप शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
---Advertisement---

शारदा नहर में नवजात का शव मिलने से सनसनी

By Ten News One Desk

Published on:

8 Views

शारदा नहर में नवजात का शव मिलने से सनसनी

टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे स्थित शारदा नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा नहर पुल के पास कुछ लोगों की नजर पानी में फंसे एक नवजात के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई और मौके पर लोगों का तांता लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

लोगों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लोक-लाज या अन्य कारणों से नवजात को नहर में फेंक दिया होगा। घटना ने क्षेत्र में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

सूचना मिलने पर मिल एरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के अस्पतालों और प्रसव केंद्रों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि नवजात के परिजनों का पता लगाया जा सके।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह पुलिस को अवश्य सूचित करें, जिससे मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment