• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय-सीमा, गुणवत्ता और गति पर दिया जोर

ByTen News One Desk

Dec 17, 2025
65 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय-सीमा, गुणवत्ता और गति पर दिया जोर



प्लेनेटेरियम, मल्टीलेवल पार्किंग सहित प्रमुख परियोजनाओं को समय से पूरा करने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! 17 दिसंबर २०२५ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में हथौड़ा स्टेडियम, टाउन हॉल हॉकी क्लब, शहीद द्वार स्थित प्लेनेटेरियम, मल्टीलेवल पार्किंग, नगर निगम जोनल ऑफिस, नगर निगम कार्यालय, सीनियर केयर सेंटर, नगर निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, अर्बन हाट एवं प्लाजा, चिनौर में कल्याण मंडप, बरेली मोड़ चौराहा सौंदर्यीकरण, कलेक्ट्रेट परिसर फसाड लाइट, शहीद उद्यान म्यूजिक सिस्टम, दुर्गा मंदिर कॉरिडोर तथा गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने शहीद द्वार स्थित प्लेनेटेरियम एवं मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीनियर केयर सेंटर 31 जनवरी 2026, नगर निगम जोनल ऑफिस 15 फरवरी 2026 तथा हनुमत धाम फ्रंट रिवर कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हेतु स्थल खाली कराकर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने, केरूगंज से मंघई टोला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क निर्माण दो दिवस में शुरू कराने तथा नगर की सड़कों की रंगाई-पुताई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!