• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया बरेली मोड़ चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

ByTen News One Desk

Apr 13, 2026
16 Views

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया बरेली मोड़ चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश


टेन न्यूज !! १३ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना

शाहजहांपुर में आज बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत पोलों के शिफ्टिंग कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए। इसके तहत बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड एवं ठेला संचालन को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य इस क्षेत्र को सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!