• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यातायात नियमों की जागरूकता के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस की विशेष पहल

ByTen News One Desk

Nov 10, 2025
138 Views

यातायात नियमों की जागरूकता के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस की विशेष पहल



टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


यातायात माह नवंबर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर महोदय व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री पंकज पंत के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा रोडवेज बस स्टैंड शाहजहांपुर पर राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी यातायात द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटनाओं में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।

यातायात नियमों का पालन करने वाले जागरूक लोगों को प्रभारी यातायात द्वारा पुष्प देकर सम्मानित किया गया जबकि यातायात नियमों के प्रति लापरवाही करते हुए लोगों को केले देते हुए प्रभारी यातायात ने करबद्ध निवेदन भी किया कि आप सड़क दुर्घटना का शिकार होने से पूर्व सजग हो जाइए उसके बाद आपके अपने हॉस्पिटल में केले लेकर ही मिलने आयेंगे। इसलिए अब और लापरवाही न करिए।

यातायात पुलिस शाहजहांपुर द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही कर विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लगभग 300 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस टीम द्वारा ई रिक्शा के विरुद्ध अभियान में लगभग 30 ई रिक्शा के चालान किए गए जबकि 2 ई रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!