• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी का कांट थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

ByTen News One Desk

Apr 5, 2026
7 Views

एसपी का कांट थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश


टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२६ !! पंकज कुमार, कांट/शाहजहांपुर।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को थाना कांट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों के संधारण और रजिस्टरों की अद्यतन स्थिति की जांच की। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए उन्होंने शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया।

मिशन शक्ति केंद्र में महिला संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को देखा गया। उन्होंने महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। मैस (भोजनालय) में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण कर कर्मचारियों को स्वच्छ व संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बैरक का निरीक्षण करते हुए एसपी ने साफ-सफाई, अनुशासन, शयन व्यवस्था, प्रकाश और वेंटिलेशन की स्थिति का जायजा लिया।

पुलिसकर्मियों के रहने की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मालखाना कक्ष में मुकदमाती माल, शस्त्र और जब्त वस्तुओं के रख-रखाव व सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। अभिलेखों का मिलान कर उन्हें अद्यतन रखने और वस्तुओं के सुरक्षित संरक्षण के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण करते हुए वाहन पार्किंग और अभिरक्षा व्यवस्था को भी देखा गया। परिसर में हरित वातावरण बनाए रखने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *