• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़कों पर गोवंश पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह

ByTen News One Desk

Oct 19, 2025
123 Views

सड़कों पर गोवंश पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह



कान्हा पशु आश्रय स्थल में हरे चारे, भूसा और साफ-सफाई सुधारने के निर्देश


टेन न्यूज़ !! १९ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुवायां, खुटार व बंडा तक सड़कों पर गोवंश की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर घूम रहे गोवंश को देखकर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कान्हा पशु आश्रय स्थल (नगर पालिका परिषद पुवायां) का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे और पानी की व्यवस्था देखी। निरीक्षण में पाया गया कि आश्रय स्थल पर भूसा तो उपलब्ध है, किंतु हरा चारा और दाना नहीं दिया जा रहा था, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने ईओ पुवायां कल्पना शर्मा को निर्देशित किया कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और दाना उपलब्ध कराया जाए, ताकि गोवंश को संतुलित आहार मिल सके। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि ईओ प्रत्येक सप्ताह आश्रय स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

डीएम ने आश्रय स्थल में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने, दीवारों की पुताई कराने और परिसर को स्वच्छ व आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल में कम से कम 12 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं, जो आईपी आधारित हों और जिनका लाइव फीड तहसील मुख्यालय से जुड़ा रहे, ताकि व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सहभागिता योजना के तहत टैग किए गए गोवंश यदि सड़कों पर पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल को निर्देशित किया कि सड़कों पर गायों को छोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।

डीएम ने डीडीओ ऋषिपाल को भी निर्देश दिए कि सड़कों पर किसी भी दशा में गोवंश दिखाई न दें। निराश्रित गोवंश के लिए स्थायी या अस्थायी गौशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर सभी गोवंशों को वहां स्थानांतरित करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल, डीडीओ ऋषिपाल, ईओ पुवायां कल्पना शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!