उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

जिलाधिकारी ने पुवायां के राधा सत्य हॉस्पिटल पर मारा औचक छापा, अनियमितताएं पाई जाने पर अस्पताल सीज करने के निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

28 Views

जिलाधिकारी ने पुवायां के राधा सत्य हॉस्पिटल पर मारा औचक छापा, अनियमितताएं पाई जाने पर अस्पताल सीज करने के निर्देश

गैर-अधिकृत अस्पताल संचालन पर कड़ी नाराजगी, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

टेन न्यूज़ !! १९ अक्टूबर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह शनिवार को पुवायां क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान उन्होंने पुवायां क्षेत्र के गंगासरा में स्थित राधा सत्य हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पाया गया कि अस्पताल संचालक मौके पर मौजूद नहीं था और अस्पताल में बिना अधिकृत व्यक्तियों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही थीं। इसके अतिरिक्त, अस्पताल परिसर में ही मेडिकल स्टोर भी संचालित पाया गया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मिली अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त करने, अस्पताल को सीज करने के निर्देश दिए तथा संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध या बिना अनुमति के संचालित चिकित्सा संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा सभी निजी चिकित्सालयों की मान्यता और पंजीकरण की जांच की जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
___

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment