अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

गन्ने से भरे ट्रक की बॉडी फटने से हाइवे पर बिखरा गन्ना, यातायात प्रभावित

By Ten News One Desk

Published on:

230 Views

गन्ने से भरे ट्रक की बॉडी फटने से हाइवे पर बिखरा गन्ना, यातायात प्रभावित

टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा में  गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर जा रहे ट्रक की अचानक एक तरफ की बॉडी फटने से गन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया। ट्रक भी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम फीलनगर गन्ना सेंटर से ट्रक चालक मुश्तकीम निवासी मोहल्ला बंगशान कस्बा कटरा बुधवार को समय करीब 3 बजे ट्रक लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर के लिए जा रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ दूर चलने के बाद गन्ने से भरे ट्रक की बॉडी अचानक फट गई। तत्काल चालक ने ट्रक रोक लिया। ट्रक की बॉडी फटने से गन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया। ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मुश्तकीम सुरक्षित है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल गन्ना सेंटर इंचार्ज ने दूसरा ट्रक मंगवाकर गन्ने को ट्रक में भरवाकर चीनी मिल तिलहर भेज दिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment