• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वाधान में फूलमती आल्हा मंडल एवं सांस्कृतिक कला केंद्र में ग्रीष्मकालीन आल्हा गायन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

ByTen News One Desk

May 8, 2025
293 Views

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वाधान में फूलमती आल्हा मंडल एवं सांस्कृतिक कला केंद्र में ग्रीष्मकालीन आल्हा गायन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ



टेन न्यूज़ !! ०८ मई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


क्षेत्र में आल्हा को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा मां फूलमती आल्हा मंडल एवं सांस्कृतिक कला केंद्र ग्वाल मैदान कन्नौज को ग्रीष्मकालीन आल्हा गायन कार्यशाला की जिम्मेदारी दी गई जिसका शुभारंभ प्रशिक्षक संग्राम सिंह द्वारा किया गया।

जनपद कन्नौज में जागनिक कृत आल्हा को पहचान दिलाने का श्रेय जगबीर सिंह के सुपुत्र युवा संग्राम सिंह को जाता है वीर रस से ओत प्रोत आल्हा खंडकाव्य को अपनी वाणी से जिले से लेकर गैर जिलों में पहचान दिलाने के चलते संग्राम सिंह को आल्हा सम्राट कहकर भी लोग बुलाते हैं

उनके द्वारा आल्हा के क्षेत्र में किए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद में युवाओं को आल्हा के क्षेत्र में पारंगत करने के उद्देश्य से मां फूलमती आल्हा मंडल संस्था को ग्रीष्मकालीन आल्हा गायन कार्यशाला का जिम्मा सौंपा गया जिसमें प्रशिक्षक के रूप में संग्राम सिंह को दायित्व दिया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया

तदोपरांत उपस्थित संगीत में रुचि रखने वाले नौनिहालों को आल्हा की बारीकियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शिक्षार्थी अर्पित दिवाकर प्रिंस दिवाकर अनुराग कठेरिया शिव सक्सेना कृष्णा युवराज रुद्राक्ष जयस अद्विक रक्षा आराधना आदित्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!