• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चाय बेचने वाले के बेटे ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

ByTen News One Desk

Nov 18, 2025
164 Views

चाय बेचने वाले के बेटे ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल



टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।


दिबियापुर निवासी प्रसिद्ध चाय वाले कपिल चौहान के पुत्र मयंक चौहान दिबियापुर नगर स्थित पीवीआरपी एकेडमी में कक्षा 5 का छात्र है, छात्र ने 14 व 15 नवंबर को लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू इंडोर स्टेडियम में आयोजित 39 वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मयंक चौहान ने उत्कृष्ट कौशल और अद्भुत दृढ़ता का परिचय देते हुए अंडर-42 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता|

प्रतियोगिता के पहले राउंड में मयंक ने लखनऊ के प्रतिद्वंदी को 4–12 के अंतर से हराया।दूसरे राउंड में मयंक ने मुंबई के खिलाड़ी का सामना किया। अत्यंत रोमांचकारी मुकाबले में मयंक ने शानदार आक्रामक और रक्षक तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 8-13 से विजय दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया| मयंक ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच इंद्रजीत सिंह को दिया।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय, प्रबंधक इंजी. दिनेश पाण्डेय, तथा प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने मयंक चौहान और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मयंक ने विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!