• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jun 20, 2025
160 Views

नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया।


पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व हमराही पुलिसकर्मियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र ललुआ उर्फ लल्लू निषाद (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी कटरी थाना रेउना, जनपद कानपुर नगर को एसपी आवास कॉलोनी हाईवे कट के पास से हिरासत में लिया है।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 420/2025 धारा 137(2)/87/65(1)/351(2) वीएनएस एवं 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!