अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

भैंस चराने गए बच्चे का नाले में पड़ा मिला शव, बच्चे के चेहरे पर चोटों के निशान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

By Ten News One Desk

Published on:

236 Views

भैंस चराने गए बच्चे का नाले में पड़ा मिला शव, बच्चे के चेहरे पर चोटों के निशान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

टेन न्यूज़ !! २९ जून २०२५ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया।

बहन के साथ गुरुवार को खेतों पर भैंस चराने गए 10 वर्षीय अचानक गायब हुए एक बच्चें का शव दूसरे दिन एक नाले में पड़ा पाया गया है, वहीं बच्चें के चेहरे पर प्रथम दृष्टया चोटों के निशान पाए जाने से उसके परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी लगभग 10 वर्षीय पियूष यादव पुत्र मनोज कुमार अपनी बड़ी बहन रश्मि के साथ गुरुवार को खेतों पर भैंस चराने गया था। भैंस के अधिक ऊपर निकल जाने पर उसकी बड़ी बहन घर से डंडा लेने चली गई और घर से वापस लौटने पर उसे पियूष वहां पर मौजूद नहीं मिला उसने सोचा कि पियूष शायद घर चला गया होगा तभी वह शाम लगभग 6 बजे जब भैंस लेकर घर पहुंची तो पता चला कि पियूष वापस नहीं आया है।

पियूष के परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग न लगने पर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। खोजबीन के दौरान शुक्रवार को ग्रामीणों को गांव के समीप स्थित बरसाती नाले में पियूष का शव उतराता हुआ नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

वहीं मृतक बच्चे के चेहरे पर प्रथम दृष्टया चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक बच्चे के परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस घटना से मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment