• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत जनखत एवं खैरनगर का निरीक्षण कर विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया

ByTen News One Desk

Feb 28, 2026
45 Views

राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत जनखत एवं खैरनगर का निरीक्षण कर विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया


टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज

असीम अरुण, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा जनपद कन्नौज की ग्राम पंचायत जनखत एवं ग्राम पंचायत खैरनगर का निरीक्षण कर विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया गया।*

ग्राम पंचायत जनखत में निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता और मानकों से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

तत्पश्चात मंत्री जी ने ग्राम पंचायत खैरनगर के मजरा गौरनपूर्वा में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वह उपयोगी होने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखाई दे तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!