मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं महाशिवरात्रि पर बण्डा क्षेत्र में स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर व शोभायात्रा मार्ग का एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण महाशिवरात्रि पर रायबरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 156 शिवालयों पर पुलिस की पैनी नजर महाशिवरात्रि पर स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
---Advertisement---

चरकुला, मयूर और दीप नृत्य से गूंजा श्री राम मंदिर परिसर, शिव कथा में भक्त हुए भाव-विभोर

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

चरकुला, मयूर और दीप नृत्य से गूंजा श्री राम मंदिर परिसर, शिव कथा में भक्त हुए भाव-विभोर

टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो: रूपेश शर्मा, लोकेशन: अलवर (राजस्थान)
अलवर स्थित अपना घर शालीमार श्री राम मंदिर में आयोजित शिव कृपा आनंद महोत्सव के अंतर्गत चल रही शिव कथा के पंचम दिवस पर भक्ति, नृत्य और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य और दीप नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को तीर्थस्थल जैसा आनंदमय बना दिया। भक्तगण भक्ति रस में डूबकर झूम उठे।

कथा वाचन करते हुए पूज्य डॉ. शिवम् साधक जी महाराज ने कहा कि “भाग्य कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि कर्म अच्छे नहीं हैं तो वह दुर्भाग्य में बदल सकता है। इसलिए मनुष्य को भाग्य से अधिक कर्म पर ध्यान देना चाहिए। कर्मयोगी का भाग्य कभी खराब नहीं होता।” उन्होंने शिव महोत्सव की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया। काशी और प्रकृति प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि काशी मुक्ति की नगरी है, वहां से गंगाजल घर लाना उचित नहीं माना गया है।

कथा के अंत में गुरु महिमा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। भक्तों के आग्रह पर स्वयं डॉ. शिवम् साधक जी महाराज भी नृत्य करने लगे, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में कथा यजमान मदनलाल गुप्ता, मुख्य अतिथि वृंदावन से पधारे व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर, डॉ. एस.सी. मित्तल, राकेश गोयल, संदीप अग्रवाल, सुभाष मित्तल, अनिल बंसल, गिरीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह शिव कथा 8 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित की जा रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment