आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 600 लीटर लहन किया गया नष्ट वाँट माप विभाग द्वारा सघन जांच अभियान से व्यापारियों में मची खलबली नगर प्रशासन की उदासीनता से सड़क पर जलभराव स्थानीय लोग परेशान ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने का आरोप, विरोध पर मारपीट का मामला दर्ज रायबरेली: शंकराचार्य पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी के क्षेत्र में भारी विरोध प्रदर्शन
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

11 Views

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण

महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक करना अति आवश्यक है – मा० उपाध्यक्ष
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी जिम्मेदारी है – मा० उपाध्यक्ष

टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

अपर्णा यादव उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज वन स्टॉप सेंटर, जिला महिला चिकित्सालय कन्नौज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नसरापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया

तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया

इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत अन्नप्राशन, गोदभराई, विद्याअारंभ तथा पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया

निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में कार्मिक रोस्टर के अनुसार कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उपाध्यक्ष ने केंद्र प्रबंधक से अभिलेखों का अवलोकन किया तथा महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली

उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं के अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत

उपाध्यक्ष द्वारा जिला महिला चिकित्सालय कन्नौज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीकू वार्ड, महिला वार्ड एवं इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया तथा वहां भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

अंत में उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नसरापुर का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली

तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों द्वारा मा0 उपाध्यक्ष को अपने हाथों से बने प्राकृतिक रंग, धूप बत्ती, कैन्डी की पोटली भेंट की। बच्चों ने मा0 मुख्यमंत्री जी के लिए पोटली मा0 उपाध्यक्ष को दी। जिस पर मा0 उपाध्यक्ष ने बच्चों को आश्वासन दिया की वह मा0 मुख्यमंत्री जी को उनके हाथों से बनी सामग्री भेंट करेंगी।

मा० उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। महिलाओं को उनके अधिकारों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना भी हमारा कर्तव्य है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री शक्ति बसु, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संरक्षण अधिकारी श्री विजय कुमार राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment