Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम आंटी, विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ

By Ten News One Desk

Published on:

227 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम आंटी, विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ

 टेन न्यूज़ !! १२ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम आंटी, विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए कहा कि बेफिक्र होकर अपनी समस्याएं बताएं, प्रशासन जनता के साथ है और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने एक-एक करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जिसमें ग्रामीणों द्वारा 6 हैंड पंप खराब होने एवं ग्राम केशरीपुरवा की सड़क की शिकायत रखी गई । जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला दिव्यांग अधिकारी द्वारा बताया कि सभी दिव्यागजनों को दिव्यांग पेंशन नियमित रूप से मिल रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ठीक इसी प्रकार सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, आवास, निराश्रित महिला पेंशन/ वृद्धा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए ।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जीरो पावर्टी के अंतर्गत 20 के सापेक्ष 12 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे, शेष 8 में से 03 लाभार्थी मोहन लाल, खिमन, मुन्नी के आयुष्मान कार्ड आज चौपाल के समय बनाए गए हैं, इसी प्रकार शेष लाभार्थियों के भी कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को संरक्षित वातावरण में आश्रय देना है। यह योजना केवल गोवंश की सुरक्षा नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्राम्य अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का माध्यम है।

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम वासियों द्वारा छुट्टा गोवंश की सूचना मिलने पर निराश्रित गोवंश को शीघ्रातिशीघ्र गौशालाओ में संरक्षित किया जाए। साथ ही सड़क, जल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएम सूर्य घर योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सभी बिन्दुओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 श्री अर्पित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती नवनीता राय, जिला विकास अधिकारी श्री नरेंद्र देव द्विवेदी, ग्राम प्रधान श्री नरेंद्र प्रजापति एवं उपायुक्त रोजगार श्री राजकुमार लोधी, उपायुक्त मनरेगा श्री दिनेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एस0पी0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री आवेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेंद्र प्रकाश, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment