• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी 

ByTen News One Desk

Feb 13, 2026
40 Views

तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी



टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर । गुरगवां कॉलोनी में चोरों ने नायब तहसीलदार के किराए के मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार गंगवार के मकान में नायब तहसीलदार अमित कुमार किराए पर रहते हैं। मकान मालिक सुरेश कुमार गंगवार अपने परिवार सहित बरेली के सीबीगंज में रहते हैं। नायब तहसीलदार अमित कुमार विभागीय कार्य से पिछले दो दिनों से हाईकोर्ट इलाहाबाद गए हुए थे और मकान में ताला लगा हुआ था।

गुरुवार सुबह उनके ड्राइवर प्रदीप यादव सफाई के लिए पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने तत्काल अमित कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पूनम मधुकर मौके पर पहुंचीं और कोतवाल प्रभारी जुगुल किशोर पाल को बुलाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मकान मालिक सुरेश कुमार गंगवार भी सूचना मिलने पर बरेली से तिलहर पहुंच गए। नायब तहसीलदार के वापस आने तक पुलिस ने एहतियातन मकान में ताला लगवा दिया है।

कोतवाल प्रभारी जुगुल किशोर पाल ने बताया कि नायब तहसीलदार के आने के बाद तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *