अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे 11 नामदर्ज दर्ज पीएसी तैनात

By Ten News One Desk

Published on:

245 Views

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे 11 नामदर्ज दर्ज पीएसी तैनात

टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ, औरैया।

अजीतमल, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहानी कला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों आपसी विवाद हो गया, प्रधान राजेश तिवारी, उनके भाई और पुत्र पर लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। प्रधान के पुत्र विजय तिवारी की अजीतमल कस्बा में ब्लॉक रोड पर मिठाई की दुकान है, गुरुवार को विजय तिवारी की दुकान पर गोहानी कलां के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विजय की शिकायत पर पुलिस ने कन्हैया राजपूत, सुनील राजपूत और इंद्रजीत के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

शनिवार को ग्राम प्रधान अपने पुत्र के साथ गांव पहुंचे, तो फिर विवाद शुरू हो गया। गाली – गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मुरादगंज, अनंतराम, अटसू और गौहानी कलां चौकियों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। लगभग आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया।

प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामदर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है, तनाव की स्थिति को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात कर दिया है साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है ll

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment