• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर के जंगली इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Apr 24, 2024
333 Views

तिलहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर के जंगली इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप



टेन न्यूज़ !! २४ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


नवीन गल्ला मंडी परिसर के जंगली इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया हालांकि आग लगने की सूचना नेशनल हाईवे किनारे स्थित तिलहर गैस एजेंसी के निकट की थी जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आनन-फानन में मौके पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

मौके पर पहुंच कर पता लगा कि आग नवीन गल्ला मंडी परिसर के अंदर स्थित जंगली इलाके में लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस सहित मंडी के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की टीम पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई।यदि आग किसी तरह से गैस एजेंसी के निकट पहुंच जाती तो बड़ी दुर्घटना के होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!