• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्युत खंभे से करंट लगने से तीसरी गाय की मौत, गौ रक्षकों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Sep 3, 2025
212 Views

विद्युत खंभे से करंट लगने से तीसरी गाय की मौत, गौ रक्षकों ने शव रखकर किया प्रदर्शन



टेन न्यूज़ !! ०३ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्रगत नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुगलान में मंगलवार को विद्युत खंभे से करंट लगने से तीसरी गाय की मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा अपने समर्थकों के साथ मृत गाय का शव लेकर नेशनल हाईवे स्थित पावर हाउस के मुख्य गेट पर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 30 दिनों के भीतर करंट लगने से यह तीसरी गाय की मौत है। कई बार विद्युत विभाग को खंभे में करंट आने की शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है और कोई नागरिक अपनी जान गंवा सकता है।

करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। सूचना पाकर प्रशिक्षु सीओ आकृति पटेल मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह को फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर खंभों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संघ के मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह, नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार, नगर उपाध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह, अभिषेक गंगवार, अरुण कश्यप, भीमसेन कश्यप, डीके राणा, केशव पाठक सहित बड़ी संख्या में गौ रक्षक मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!