• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला दरोगा सहित तीन लोग घायल

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
242 Views

तिलहर क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला दरोगा सहित तीन लोग घायल



टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में महिला दरोगा सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कछियानी खेड़ा श्री हनुमान मंदिर पर महिला दरोगा नेहा सैनी एवं कांस्टेबल कमल कुमार की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को महिला दरोगा एवं कांस्टेबल बाइक से कोतवाली वापस जा रहे थे।

इसी दौरान बिरियागंज बाजार में पोटरगंज गेट के सामने बाइक से तेज गति से आ रहे मोहल्ला चौहटियां निवासी आरिफ की बाइक ने कमल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला दरोगा नेहा सैनी कांस्टेबल कमल, बाइकसवार आरिफ घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *