तिलहर: मानव जीवन कल्याण समिति ने नए कार्यालय का भूमि पूजन किया, हवन व कन्या पूजन सम्पन्न

टेन न्यूज !! १३ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर में मानव जीवन कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा नए कार्यालय के निर्माण से पूर्व विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और आस्था के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
हवन-पूजन के उपरांत कन्या पूजन कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ पप्पू शर्मा ने नन्ही-मुन्नी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान समिति के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की चंद्रकांता त्रिवेदी, आसाराम साहू, राजेंद्र सिंह यादव, बाबूराम हिंदू, अनुज मिश्रा, दासीराम आर्य, राजेश शर्मा, गजेंद्र, मीना शर्मा, माया देवी, गायत्री श्रीवास्तव, मीनू, संगीता, मोनिका सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
