• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
16 Views

तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तिलहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में पंजीकृत अभियोग से संबंधित तीन नामित वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

थाना तिलहर पर दर्ज मु0अ0सं0 308/2025 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त रामलखन उर्फ नन्हे (30 वर्ष) पुत्र हेतराम निवासी ग्राम रमापुर थाना कटरा, अवनीश (24 वर्ष) पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम रमापुर थाना कटरा तथा इमरान खां (19 वर्ष) पुत्र वहीद खां निवासी ग्राम फीलनगर थाना कटरा को 03 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 5:34 बजे मुखबिर की सूचना पर जैतीपुर तिराहे से नहर मार्ग के पास गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स एवं हीरो स्पलेंडर प्लस समेत कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, मुख्य आरोपी रामलखन उर्फ नन्हे के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अवनीश पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद मारूफ सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने फरार अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *