तिलहर के बेटे अर्जुन सिंह का UPPSC में चयन, 74वीं रैंक के साथ बने नर्सिंग ऑफिसर, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र तिलहर में भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल नूरानी जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक की गई अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ खेलते समय आग में गिरी मासूम झुलसी पुलिस मुठभेड़ में साथियों सहित हिस्ट्रीसीटर हुआ गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त के पैर में लगी गोली अभियुक्त पर दर्ज है 30 मुकदमे
---Advertisement---

तिलहर के बेटे अर्जुन सिंह का UPPSC में चयन, 74वीं रैंक के साथ बने नर्सिंग ऑफिसर, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

By Ten News One Desk

Published on:

1 Views

तिलहर के बेटे अर्जुन सिंह का UPPSC में चयन, 74वीं रैंक के साथ बने नर्सिंग ऑफिसर, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

टेन न्यूज़ !! २३ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर।
नगर तिलहर नगर के मोहल्ला पचासा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अंतर्गत अंडर CMO नर्सिंग ऑफिसर पद पर हुआ है। अर्जुन सिंह ने प्रदेश स्तर पर 74वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

रविवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अर्जुन सिंह को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह क्षण उनके और उनके परिवार के लिए बेहद गौरवपूर्ण और यादगार रहा।

अर्जुन सिंह के बड़े भाई ठाकुर सर्वजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि अर्जुन सिंह पूर्व में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर कार्यरत थे। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंडर CMO नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

अब अर्जुन सिंह नर्सिंग ऑफिसर के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी तैनाती जी एस बी एम मेडिकल कॉलेज कानपुर में हुई है, जहां वे अपनी सेवाएं देंगे।

उनके चयन से क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है और सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!