• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नकलविहीन डीएलएड परीक्षा सुनिश्चित करने को डाईट प्राचार्य ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 2, 2025
159 Views

नकलविहीन डीएलएड परीक्षा सुनिश्चित करने को डाईट प्राचार्य ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।


जनपद के अजीतमल में चल रही डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को परखने के लिए उपशिक्षा निदेशक / डाईट प्राचार्य जी एस राजपूत ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

निरीक्षण के दौरान डाईट प्राचार्य ने जनता इंटर कॉलेज अजीतमल, जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज, तिलक इंटर कॉलेज औरैया तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया सहित छह परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, पर्यवेक्षकों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

जानकारी हो कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक सम्पन्न हुई। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई, जिसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए।

पहली पाली में विज्ञान शिक्षण विषय की परीक्षा में कुल 2183 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2107 उपस्थित रहे, जबकि 76 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, दूसरी पाली में गणित शिक्षण विषय की परीक्षा में 2166 में से 2089 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और 77 अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के उपरांत डाईट प्राचार्य जी एस राजपूत ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रखने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

यदि किसी केंद्र पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई है ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *