उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

शाहजहाँपुर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए एसपी ने निकाली पैदल गश्त, मुख्य बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

37 Views

शाहजहाँपुर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए एसपी ने निकाली पैदल गश्त, मुख्य बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाली पुलिस, सदर बाजार पुलिस, महिला थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

एसपी ने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, जनता से विनम्र व्यवहार करने तथा सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

गश्त के दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

एसपी ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए निरंतर पैदल गश्त, रात्रिकालीन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment