• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भंडारे के लिए सब्जी लेकर लौट रहे युवक की मौत, दो घायल

ByTen News One Desk

Oct 20, 2025
160 Views

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भंडारे के लिए सब्जी लेकर लौट रहे युवक की मौत, दो घायल


टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


रविवार को मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बजरंग ढाबे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 26 वर्षीय युवक रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अनमोल (25) और भगवानदास (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जापुर निवासी रवि, अनमोल और भगवानदास नगर के बारह पत्थर स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर आयोजित भंडारे के लिए सब्जी लेकर कटरा से लौट रहे थे।

इसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को तिलहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनमोल और भगवानदास का उपचार जारी है।मृतक रवि अपने पीछे पत्नी उजाला और एक वर्षीय पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर तिलहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया और मीरानपुर कटरा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही की दर्दनाक तस्वीर बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!