• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तिर्वा बाजार में की पैदल गश्त

ByTen News One Desk

Oct 20, 2025
101 Views

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तिर्वा बाजार में की पैदल गश्त



टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


दीपावली और अन्य पर्वों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, थाना प्रभारी संजय शुक्ला तथा थाना तिर्वा पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसपी ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ, तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क निगरानी रखी जाए।

त्योहारों से पहले की गई यह पैदल गश्त न केवल सुरक्षा का भरोसा जगाने वाली रही, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद का सकारात्मक संदेश भी लेकर आई।

— कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!