अजीतमल में Rashtriya Swayamsevak Sangh का पथ संचलन, पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत Breaking News : सौरिख थाना क्षेत्रगत गृह कलह से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान UP POLICE : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कन्नौज में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान तेज राज्यमंत्री का कन्नौज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, व्यवस्था व अनुशासन पर जोर UP NEWS : कन्नौज में सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरण
---Advertisement---

दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ समापन, महासचिव सौरव द्विवेदी ने दिए प्रवचन

By Ten News One Desk

Published on:

116 Views

दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ समापन, महासचिव सौरव द्विवेदी ने दिए प्रवचन

टेन न्यूज़ !! २० दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज शहर के शरीफापुर स्थित शिवाय गार्डन में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन भक्तिभाव और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य में 24 घंटे का श्री मां दुर्गा चालीसा पाठ प्रारंभ किया गया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। शुरुआत में केवल कुछ श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुआ यह पाठ धीरे-धीरे विशाल धार्मिक आयोजन में बदल गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

दूसरे दिन समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के महासचिव सौरव द्विवेदी ने प्रवचन देते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से इस दरबार में आया है, उसके सभी कार्य सफल होंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में संकट कर्म के अनुसार आते हैं, लेकिन गुरु की कृपा से बड़े से बड़ा संकट भी हंसते-हंसते समाप्त हो जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ आयोजन को ऐतिहासिक बताया। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!